Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सविमं भूली में ज्ञान-विज्ञान मेला, छात्रों ने पेश किये बेहतरीन मॉडल

Advertisement
Advertisement

मुख्य अतिथि ने अव्वल छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

Bhuli :  सरस्वती विद्या मंदिर भूली में सोमवार 28 अगस्त को ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन हुआ.  मेला में विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान, गणित एवं कम्प्यूटर पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए. पत्रवाचन व प्रायोगिक प्रतियोगिताएं भी हुई. मुख्य अतिथि के रूप में  बी टी ए के कार्मिक प्रबंधक आनंद प्रकाश व विशिष्ट अतिथि भूलीनगर क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिजीत कुमार मौजूद थे. अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य शिवबालक प्रसाद सिंह ने श्रीफल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने मॉडल को और विकसित करें, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर आपकी पहचान बन सके. अपने समाज को कुछ देने का प्रयास करें. विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आपका विद्यालय समाज में विशेष स्थान रखता है, क्योंकि यहां आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं. विज्ञान मेला के संयोजक विनोद कुमार झा ने प्रस्तावना प्रस्तुत की. डॉ उमेश कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया. संतोष कुमार गुप्ता ने पुरस्कारों की घोषणा की. प्रत्येक विषय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र पुरस्कृत किए गए. प्रथम स्थान पाने वाले सभी छात्र आगे विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला में भाग लेंगे. शिशु वर्ग कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के छात्रों ने प्राथमिक चिकित्सा, पर्यावरण स्वच्छता, यातायात के साधन, प्राकृतिक संपदा एवं नवाचारित विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किया. बाल वर्ग कक्षा षष्ठ से अष्टम के छात्रों ने वर्षा जल संरक्षण, वायुदाब, कचरा प्रबंधन, सेंसर एवं नवाचारित विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किया. किशोर वर्ग कक्षा नवम एवं दशम के छात्रों ने गति, खाद्य संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सेंसर एवं नवाचारित विषयों पर, तरुण वर्ग कक्षा एकादश एवं द्वादश के छात्रों ने विद्युत चुंबकीय प्रेरण, विद्युत रसायन, जैव प्रौद्योगिकी, सेंसर, एवं नवाचारित विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में विद्यालय के विज्ञान व गणित के शिक्षकों सहित अन्य लोग भी सक्रिय रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही