Search

 
 
 

धनबाद:दहेज उत्पीड़न मामले में नोटिस लेकर पहुंची कोलकाता पुलिस, सभी आरोपी फरार

 
Jharia: झरिया (Jharia) जोड़ापोखर एक नंबर निवासी बाबर अली की पहली पत्नी बीएनआर साउथ कोलकाता की रहने वाली सूफिया खातून ने बंगाल में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस शनिवार 6 मई को जोड़ापोखर पहुंची व आरोपी पति बाबर अली उर्फ रयान, ससुर एसएम हसमुद्दीन उर्फ लालबाबू, सास केशर जहां,  देवर वाजीद अली उर्फ डम्मी, विवाहित ननद राणा परवीन, अविवाहित ननद सुलतान जहां उर्फ शिब्बू, सूफिया उर्फ निम्मी के खिलाफ नोटिस तामील किया. पीड़िता भी बंगाल पुलिस के साथ आई थी. परंतु घर पर कोई नहीं मिला. उसके बाद महिला का देवर वाजीद अली ने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस लिया. सूफिया खातून ने बताया है किबाबर से उनकी शादी बर्ष 2017 में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी. पिता शमीम अहमद ने दहेज में 4 लाख रुपये नगद व 10 लाख के जेवरात दिये हैं. शादी के बाद स्कूल से की नौकरी छुड़ा दी. उसने बताया कि कलकत्ता के मेधमला राय एजुकेशन सेंटर में बीएड के बाद शिक्षिका थी. शादी के बाद से मारपीट कर बाबर एवं परिवार के लोगों ने घर से निकाल दिया. पति बाबर अली सऊदिया में नौकरी करता है. गुपचुप तरीके से वर्ष 2022 में दूसरी शादी बिना तलाक के ही कर ली. वह दूसरी पत्नी के साथ सऊदिया में रह रहा है. कलकत्ता वेस्ट पोर्ट के एस आई व अनुसंधानकर्ता अधिकारी सुब्रत पांडा ने बताया कि थाना में पीड़िता द्वारा 13 मार्च 2023 को मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने कांड संख्या 65/23 के तहत धारा 498 A, 494,354,506,120 B आईपीसी  दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. शनिवार को पुलिस बाबर के घर जोड़ापोखर में पुलिस नोटिस तामिला करने आई. अब पुलिस वारंट लेकर गिरफ्तार करने आएगी. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही