धनबाद : ग्लाइडर दुर्घटना की जांच के लिए पहुंची कोलकाता की टीम
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ग्लाइडर दुर्घटना की जांच के लिए शुक्रवार 24 मार्च को 4 सदस्यीय टेक्निकल टीम कोलकाता से धनबाद पहुंची. टीम क्षतिग्रस्त ग्लाइडर को हर बिंदु से जांच-परख रही है. इससे पहले धनबाद जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ व सीओ घटनास्थल पर पहुंचे व स्थिति की जानकारी ली. बताते चलें कि गुरुवार 23 मार्च को देर शाम बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों के बाद ग्लाइडर के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई. इंजन ने काम करना बंद कर दिया और थोड़ी दूर पर एक मकान से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया था. उस पर सवार पायलट व एक 14 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment