Search

 
 
 

धनबाद : कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन कर्मी और डाटा ऑपरेटर दूसरे दिन भी हड़ताल पर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले के लगभग 250 कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन कर्मियों और डाटा ऑपरेटरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल से पूरे जिले में टीकाकरण का काम प्रभावित हुआ है. 19 जून को मात्र 25 जगहों पर टीकाकरण हो सका है. बाघमारा के 4 केंद्रो में मात्र 11 लोगों को, झरिया के 3 केंद्र में 10 लोगों, तोपचांची के 4 केंद्र में 38 लोगों को टीका लगाया गया. हालांकि बलियापुर के 2 केंद्रों में किसी को भी टीका नहीं लगा. मोबाइल टीम ने 20 लोगों को टीका दिया. निरसा के 7 केंद्रों में 95 लोगों ने टीका लवाया. धनबाद को छोड़कर किसी भी प्रखंडों में कोरोना वायरस का एक भी सैंपल कलेक्ट नहीं किया जा सका. पीयूष सहाय ने बताया कि कई कर्मचारियों को 13 तो कुछ कर्मचारियों को 5 महीने से मानदेय नहीं मिला है. इस वजह से परिवार का भरन पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों से बातचीत की गई है. जल्दी ही कोई समाधान निकाल लिया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-june-21-bjp-will-celebrate-yoga-day-at-three-places-in-each-division/">धनबाद

: 21 जून को प्रत्येक मंडल में तीन जगहों पर योग दिवस मनाएगी भाजपा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही