Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भगवान राम की भक्ति में लीन कोयलांचल

Advertisement
Advertisement

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीसी व एसएसपी ने लिया जायजा 

Dhanbad : अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न धनबाद कोयलांचल में उल्लास के साथ मनाया गया. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग भगवान राम की भक्ति में लीन रहे. मंदिरों में पूजा-पाठ व विशेष अनुष्ठान हुए, जिसमें लोगों ने उत्सास के साथ भाग लिया. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा. जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा का आयोजन हुआ. भगवान राम के आगमन की खुशी में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली. आयोजन में किसी तरह का खलल नहीं पड़े इसके लिए डीसी वरुण रंजन और एसएसपी एचपी जनार्दन ने पूरे क्षेत्र में घूमकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों से भी वस्तु स्थिति की जानकारी ली. [caption id="attachment_836881" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/dc-ssp-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> थाना में पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते डीसी व एसएसपी[/caption] डीसी ने बताया कि जिले में विधि व्यवस्था के आकलन के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया गया. छिटपुट घटनाओं को छोड़ हर जगह शंति कायम है. उन्होंने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की. कहीं गड़बड़ी का अंदेशा होने पर इसकी सूचना तुरंत जिला कंट्रोल रूम को देने की बात कही. वहीं, एसएसपी ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सभी संभव उपाय किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई. निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, डीएसपी मुख्यालय-1 अमर पांडेय सहित संबंधित प्रखंड के बीडीओ, अंचल के सीओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थानेदार मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-special-rituals-in-the-temples-of-dhanwar-for-the-consecration-of-ramlalas-life/">गिरिडीह

: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धनवार के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही