Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिजुआ एरिया प्रबंधन के खिलाफ कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन का धरना शुरू

Advertisement
Advertisement
Dhanbad:  धनबाद (Dhanbad) बीसीसीएल के सिजुआ एरिया में कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन का तीन दिवसीय धरना 30 मई सोमवार को शुरू हो गया. एसोसिएशन से जुड़े शिड्यूल ऑफ रेट ( SOR ) वाहन मालिकों ने सिजुआ एरिया में जेम पोर्टल के नियमों को ताक पर रखकर 4 एम्बुलेंस किराये पर लेने का विरोध किया है. कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन के आंदोलन को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन,  बिहार कोलियरी कामगार यूनियन और जोगता नागरिक समिति ने भी समर्थन दिया है.

   टेंडर लेनेवाली कंपनी के नाम पर एक भी वाहन नहीं

धरना पर बैठे एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने कमीशनखोरी के तहत पुराने 8 वाहनों को हटा कर महाराष्ट्र की कंपनी से 4 नया एम्बुलेंस लिया है. टेंडर में भाग लेने वाली महाराष्ट्र की कंपनी के नाम पर एक भी वाहन नहीं है, जबकि जेम पोर्टल में साफ़ कहा गया है कि टेंडर लेने वाले के नाम पर ही सभी वाहन होने चाहिए. बीसीसीएल प्रबंधन ने इस नियम को दरकिनार करते हुए गरीब वाहन मालिकों को ही हटा दिया है. 4 एम्बुलेंस में एक डिलीवरी वैन है, जिसे भी स्वीकार कर लिया गया है. इस तरह की अनियमितता एसोसिएशन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा.

 प्रबंधन ने 8 गरीब वाहन मालिकों को किया बेरोजगार

उन्होंने कहा कि जब तक महाराष्ट्र के वाहनों को बंद कर पुराने 8 वाहनों को पुनः चालू नहीं किया जाएगा, यह आंदोलन जारी रहेगा. एसोसिएशन के सचिव मो ग्यास ने भी कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने 4 एम्बुलेंस लेने में कई गलतियां की हैं. उन्होंने कहा कि सिजुआ एरिया के वाहन इंचार्ज अधिकारी ने मनमानी की है. यह सब सिर्फ कमीशन के लिए किया गया है. कमीशन के चक्कर में यहां के अधिकारी ने 8 गरीब वाहन मालिकों को बेरोजगार कर दिया है. सिजुआ एरिया के सचिव बीएन पांडेय ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन अपनी मनमानी से बाज नहीं आया और 5 जून तक मांग को पूरा नहीं किया तो 6 जून को सिजुआ एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे. इसकी सारी जिम्मेवारी जीएम और वाहन इंचार्ज अधिकारी चन्दन श्रीवास्तव की होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-mine-turned-out-to-be-deep-boring-the-villagers-held-the-colliery-officers-hostage/">धनबाद

: डीप बोरिंग करते निकली खदान, गांव वालों ने कोलियरी अधिकारियों को बंधक बनाया [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही