अचानक गुजर जाने से मर्माहत है पूरी पार्टी: लखी सोरेन
[caption id="attachment_600853" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="284" /> लखी सोरेन[/caption] झामुमो के धनबाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो पार्टी के बहुत ही पुराने और कद्दावर नेता थे. अचानक उनके चले जाने से पूरी पार्टी मर्माहत है. व्यक्तिगत रूप से मेरी भी अपूरणीय क्षति हुई है. मैंने अपना एक गार्जियन खो दिया. वह बीमारी में भी राज्य के हितों की चिंता करने वाले पार्टी के नेता थे. पूरा राज्य उनके निधन से दुखी है.
मैंने अपना गुरु खो दिया: रमेश टुडू
[caption id="attachment_600854" align="aligncenter" width="174"]alt="" width="174" height="300" /> रमेश टुडू[/caption] झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टूडू ने कहा कि शिक्षा मंत्री के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं. कहा कि मैंने अपना गुरु खो दिया. धनबाद में संगठन की मजबूती को लेकर हमेशा उनसे सलाह लेता था. हम दोनों के बीच खुलकर बातचीत होती थी. वह जनता की सेवा करने वाले व्यक्ति थे. उनके क्षेत्र की जनता उन्हें मसीहा के रूप में देखती थी. उनके अचानक चले जाने से जनता का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. संगठन के लिए यह अपूरणीय क्षति है.
झारखंड की राजनीति को क्षति : पशुपति नाथ सिंह
[caption id="attachment_600856" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="172" /> पी एन सिंह, सांसद[/caption] धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चेन्नई के अस्पताल में निधन की दुःखद सूचना मिली. वह जुझारू नेता थे. उनके निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर इस दुःख की घड़ी में उनके पूरे परिवार व समर्थकों को संबल दे तथा पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे.
योद्धा की तरह बीमारी को हराया था : राज सिन्हा
[caption id="attachment_600859" align="aligncenter" width="297"]alt="" width="297" height="300" /> राज सिन्हा, विधायक[/caption] धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. गंभीर बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डटे हुए थे. बीमारी को हराने के बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए कई सकारात्मक पहल व कार्य किए. विधानसभा सत्र के दौरान उनसे कई बार मुलाकात हुई थी. तब वह पूरी तरह स्वस्थ थे. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी. उनका अचानक इस तरह जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दु:खदायी है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार एवं शुभचिंतकों को दु:ख सहने की शक्ति दें.
बीमारी में भी समर्पण भाव से काम किया : देबू महतो
[caption id="attachment_600862" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="275" /> देबू महतो, झामुमो नेता[/caption] झामुमो नेता देबू महतो ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से पूरे राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. वह डुमरी से 2004 में पहली बार विधायक बने थे. जनता ने इन्हें टाइगर की उपाधि से नवाजा. वह सबसे जुझारु नेता के रूप में जाने जाते थे. 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति जैसे मुद्दे पर अपने वादे पर अडिग रहे. पिछले ढाई साल से वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इसके बाद भी जनता के लिए समर्पण भाव से काम करते रहे. उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है.
झारखंड ने टाइगर को खो दिया: कांग्रेस जिलाध्यक्ष
[caption id="attachment_600866" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="300" /> संतोष सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष[/caption] कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री का जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. कहा कि झारखंड ने आंदोलनकारी योद्धा को खो दिया.
सच्चे योद्धा थे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो : ब्रजेंद्र सिंह
[caption id="attachment_600872" align="aligncenter" width="254"]alt="" width="254" height="300" /> ब्रजेंद्र सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष[/caption] धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा के टाइगर के रूप में जगरनाथ महतो जाने जाते थे.वही उन्होंने कहा की जगरनाथ महतो एक योद्धा थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment