Search

 
 
 

धनबाद : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन रोशनी से जगमग होगा कोयलांचल

 

खूब होगी आतिशबाजी, तैयारी में जुटीं मंदिर कमेटियां

Dhanbad : अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर धनबाद कोयलांचल भी राममय हो गया है .इस ऐतिहासिक पल को अपने दिल मे संजोने के लिए विभिन्न मंदिरों में भव्य तैयारी की जा रही है. धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित राम मंदिर 22 जनवरी को 5100 दीपों से जगमग होगा .पूरे मंदिर को फूलमाला व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा. मंदिर के संचालनकर्ता पुरषोत्तम रिटोलिया, रोहित रिटोलिया और मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि 12 घंटे का हरिकर्तन, भक्तों के बीच प्रसाद वितरण,संध्या में महाआरती होगी. रामभक्त भव्य अतिशबाजी कर अपनी खुशी जताएंगे. साथ ही हीरापुर, पुराना बाजार, धोवाटांड़, बसेरा काॅम्प्लेक्श से राम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी, जो राम मंदिर पहुंचेगी. इसके अलाावा धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर में 1101 दीपक जलाए जाएंगे और हर भक्तों को लड्डू का प्रसाद वितरण किया जाएगा. अयोध्या में होने वाले समारोह का लाइव प्रसारण भक्तों को दिखाया जाएगा .बैंक मोड़ शांति भवन स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से 21 जनवरी को सुबह 8 बजे श्रीराम ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी. वहीं, झरिया जेलगोड़ा का हनुमान मंदिर 1100 दीपों से जगमग होगा. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंदिर में सुंदरकांड पाठ होगा और भक्तों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bajrang-sena-took-out-bike-procession-in-katras//////">धनबाद

: बजरंग सेना ने कतरास में निकाला बाइक जूलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही