Search

 
 
 

धनबाद : गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंजा कोयलांचल, सिद्धिविनायक के दर्शन को उमड़े लोग

 
मनईटांड़ बैंक कॉलोनी हरि मंदिर में 251 किलो लड्डू का लगेगा भोग, डिगवाडीह में भव्य मेले का आयोजन
Dhanbad : मंगलवार 19 सितंबर को पूरे कोयलांचल में गणेशोत्सव शुरू हो गया. शहर के तमाम पूजा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज रहे हैं. सुबह पंडालों के पट खुलते ही भक्तों ने बड़े ही धूमधाम से विघ्न विनाशक, मंगलकारी, सिद्धिदायक भगवान गणेश की पूजा अर्चना की. मनईटांड़, शक्ति मंदिर, आईटआईटी आईएसएम, जोड़ाफाटक, हीरापुर तेलीपाड़ा, बरमसिया, निरसा, कतरास, बाघमारा, डिगवाडीह और सिंदरी में गणेशोत्सव की धुम देखते ही बन रही है. आकर्षक विधुत सज्जा व पंडालों को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. झरिया स्थित डिगवाडीह का गणेशोत्सव पूरे कोयलांचल में विख्यात है. हर साल की तरह यहां भव्य पंडाल के साथ मेला भी लगाया गया है. [caption id="attachment_762180" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DIGWADIH-PUJA-272x180.jpg"

alt="" width="272" height="180" /> डिगवाडीह पूजा पंडाल में पूजा में शामिल श्रद्धालु[/caption] [caption id="attachment_762179" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/IIT-ISM-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> आईआईटी आईएसएम में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा[/caption] वहीं मनईटांड़ बैंक कॉलोनी हरि मंदिर में तीन दिवसीय गणेश उत्सव पर कुल 251 किलो लड्डू भगवान गणेश को अर्पित किया जाएगा. पंडित प्रवीण मिश्रा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश जी की सिद्धि विनायक स्वरूप की पूजा की जाती है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन गणेश जी दोपहर में अवतरित हुए थे. इसलिए यह गणेश चतुर्थी विशेष फलदायी है. कहा कि वैसे तो प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी गणेश जी के पूजन और उनके नाम का व्रत रखने का विशिष्ठ दिन है. लेकिन भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश जी के सिद्धि विनायक स्वरूप की पूजा की जाती है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-body-of-unknown-person-recovered-from-mathabandh-pond/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : माथाबांध तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही