Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमार विश्वास की शायरी में डूबा कोयलांचल

Advertisement
Advertisement

चुटीले राजनीतिक प्रहारों से दर्शक व श्रोता होते रहे मस्ती से ओत-प्रोत

Dhanbad : दिनकर जयंती के दिन गोल्फ मैदान में हिंदी साहित्य विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास ने अपनी शायरी, कविता व राजनीतिक चुटीले प्रहारों से दर्शकों व श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया. इस बीच उन्होंने भगवान राम के चरित्र से उद्धरित कई प्रसंगों के माध्यम से लोगों को मर्यादित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया. इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, गोल संस्थान के निदेशक सह हिंदी साहित्य विकास परिषद के अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा एवं अन्य ने किया. मंच पर आते ही कुमार विश्वास ने अपने चुटीले अंदाज में दर्शकों का अभिनंदन किया. अपनी शेर "पुरानी दोस्ती को इस नई ताकत से मत तोलो... ये संबंधों की तुरपाई है षड्यंत्रों से मत तोलो..." , कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है"... के माध्यम से पूरे पंडाल को झुमाया. इस बीच पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस बीच 7 हज़ार क्षमता का पंडाल पूरी तरह भरा रहा. कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ भी लगी रही. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. बता दें कि 24 सितंबर को इसी स्थान पर वॉलीवुड गायक व पद्मश्री से सम्मानित कलाकार कैलाश खेर अपने बैंड कैलाशा के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही