Search

 
 
 

धनबाद : क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव का हुआ समापन

 

भारत जागो दौड़ के विजेता बने संजीत सिंह

Dhanbad : बरवाअड्डा स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थित मैदानों में क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव- 2023 का समापन 11 सितंबर  को भारत जागो दौड़ के साथ हुआ. दौड़ का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ. संजीत सिंह दौड़ के विजेता बने. वहीं रोहित सिंह दूसरे और अभि कुमार तीसरे स्थान पर रहे. खेल महोत्सव प्रमुख सत्यम् राय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए उद्बोधन के दिन प्रत्येक वर्ष भारत जागो दौड़ का आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह में ज़िले के अलग अलग हिस्सों में दर्जनों खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण जी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया एवं उनकी हौसलाआफजाई की. मौके पर ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल बांटा गया. इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी के साथ ललनकुमार,  शकुंतला मिश्रा, कौशल कुमार, मिलन सिंह, अमर सिंह, रितेश आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही