Search

 
 
 

धनबाद : क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव का समापन, 75 स्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत

 
Dhanbad : क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव-2022 का समापन 18 सितंबर को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-railways-will-take-feedback-of-officers-from-personnel-before-annual-appraisal/">(Dhanbad)

में हुआ. मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी, पंकुज दुबे व धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने समारोह का उद्धाटन किया. गोपाल सैनी ने कहा कि क्रीड़ा भारती का लक्ष्य ओलंपियन तैयार करना है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को ईमानदारी से जीतोड़ मेहनत करने की सलाह दी. मौके पर महोत्सव के दौरान 75 प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. ब्लू लेवल स्विमिंग पूल को शहरी, जबकि आमटाल को ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ आयोजक का तथा पूरे कार्यक्रम का डिजिटल प्रोजेक्ट तैयार करनेवाली दसवीं की छात्रा पलक परमा को विशेष पुरस्कार दिया गया. इससे पूर्व धनबाद पब्लिक स्कूल की छात्राओं की गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. अपूर्वा चटर्जी ने शिव समा रहे मुझ में और मै शुन्य हो रहा गीत पर योग का प्रदर्शन किया. सभी अतिथियों का स्वागत मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर किया गया. मौके पर सिंदरी विधायक की पत्नी तारा इंद्रजीत महतो, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार तुल्सयान, संत जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन गणेश सिंह, राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी, क्रीड़ा भारती मातृ शक्ति क्षेत्रीय प्रमुख शकुंतला मिश्रा, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. ललन कुमार, जिलाध्यक्ष दयानंद तिवारी, कौशल कुमार, प्रशांत बनर्जी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-constitution-cannot-do-anything-if-the-person-running-the-country-is-wrong-raj-ratna/">

धनबाद : अगर देश चलाने वाला ही गलत हो तो संविधान कुछ नहीं कर सकता- राजरत्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही