Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: क्रीड़ा भारती ने " नियुद्ध " के तहत लड़कियों को सिखाये आत्मरक्षा के हुनर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आरोग्य भारती, एकल विद्यालय के साथ मिलकर किशोरियों को आत्मरक्षा के हुनर को सिखाया गया. इस आत्मरक्षा के हुनर को " नियुद्ध " नाम दिया गया है. जो बिना अस्त्र शस्त्र के लडकियों को अपनी रक्षा के लिए युद्ध सिखाता है वह " नियुद्ध " है. जानकारी देते हुए आरोग्य भारती धनबाद जिला की संरक्षक रमा सिन्हा ने बताया कि मातृ शक्ति को आरोग्य भारती के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके के साथ खुद की रक्षा के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है. लड़कियों को अपनी सुरक्षा आनी चाहिए. इस उद्देश्य को लेकर क्रीडा भारती ने संस्कृत भाषा में इस खेल को सिखाना शुरू किया है. इस ऐतिहासिक हुनर को सिखाने की पहल क्रीडा भारती के राष्ट्रीय सचिव संजय तिवारी ने की है. इस मौके पर आरोग्य भारती धनबाद जिला की संरक्षक रमा सिन्हा, किशोरी विकास की सचिव नीतू सिंह, खेल की महिला विभाग की अध्यक्ष सुश्री तारा पाठक, सीसीडब्ल्यू मध्य विद्यालय की प्राचार्य पूजा प्रियदर्शनी, अर्पिता अग्रवाल, नीतू तिवारी, एकल विद्यालय के अखिल भारतीय पदाधिकारी रविन्द्र ओझा एवम नियुद्ध के शिक्षक शिक्षिका के साथ बहुत सारे भाई बहन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही