Search

 
 
 

धनबाद : क्रीड़ा भारती की ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 3 सितंबर को

 
12 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा
Dhanbad : राष्ट्रव्यापी खेल संगठन क्रीड़ा भारती की ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 3 सितंबर को होगा. ये जानकारी रविवार 13 अगस्त को धनबाद के गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता के दौरान क्रीड़ा भारती उत्तर पूर्व क्षेत्रीय के प्रमुख डॉ. ललन कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 10 बजे से 1 बजे अपराहन तक सुनिश्चित की गई है. जिसमे खेल से जुड़े या खेल में रुचि रखने वाले 12 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के युवा 20 रुपये का अनुदान ऑनलाइन देकर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. परीक्षा में कुल 30 मिनट में 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे और स्वतः 30 मिनट के बाद लॉग आउट हो जाएगा. इस परीक्षा में सभी प्रश्न केवल खेल से जुड़े हुए होंगे. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. प्रथम पुरस्कार के तौर पर 1 लाख रूपये एक विजेता को, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार दो विजेता को, तृतीय पुरस्कार 25 हजार 6 विजेता को और चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार 11 विजेता को दिया जायेगा. इसके अलावा भी प्रांत स्तर व जिला स्तर पर कई पुरस्कार दिये जाएंगे. प्रेस वार्ता में क्रीड़ा भारती उत्तर पूर्व क्षेत्रीय प्रमुख डॉ ललन कुमार, झारखंड प्रांत अध्यक्ष फूल सिंह, शकुंतला मिश्रा, झारखंड प्रांत संपर्क प्रमुख कौशल कुमार, धनबाद महानगर अध्यक्ष डॉ. राजशेखर, धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश महतो, उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-two-day-conference-of-actu-a-call-for-agitation-against-the-policies-of-the-center/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एक्टू के दो दिवसीय सम्मेलन में केन्द्र की नीतियों के ख़िलाफ आंदोलन का आह्वान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही