Search

 
 
 

धनबाद: विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता 21 अगस्त को

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) यूनियन क्लब के मंथन हॉल में विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ धनबाद द्वारा शनिवार 20 अगस्त को प्रेस वार्ता में जिला संयोजक नीतू तिवारी ने बताया कि 21 अगस्त को श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता होनेवाली है. मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद विप्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा और भाजपा प्रदेश कमेटी की सदस्य रागिनी सिंह हैं. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता धनबाद के यूनियन क्लब में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. प्रतियोगिता के पहले ग्रुप में 3 से 6 वर्ष, दूसरे ग्रुप में 7 से 10 वर्ष, तीसरे ग्रुप में 11 से 14 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. इसके लिए रविवार को 11 बजे तक अंतिम रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा. रजिस्ट्रेशन का कोई शुल्क नहीं है. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले घर से ही तैयार होकर आएंगे, यहां मंच पर यदि कोई एक्टिविटी दिखाना चाहे तो वह सिर्फ रैप पर चलने के दौरान ही दिखा सकेगा. उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य है संस्कृति से विमुख होते जा रहे बच्चों व युवाओं को संस्कृति से जोड़ना तथा जागरूक करना. बताया कि 40 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 10 प्रश्न पूछे जाएंगे. धनबाद के नृत्य कला से जुड़े कलाकार भीव अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. प्रेस वार्ता में प्रांतीय संयोजिका अधिवक्ता सुधा मिश्रा, नीतू तिवारी, सुधा राजस्वी मिश्रा, कल्पना झा व सुभद्रा झा मौजूद थी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/fire-in-dhanbads-main-post-office-loss-of-thousands/">धनबाद

के मुख्य डाकघर में आग, हजारों का नुकसान [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही