Search

 
 
 

धनबाद : कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता 16 सितंबर को

 

तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिता, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Dhanbad : संस्कार भारती झारखंड प्रांत के द्वारा कृष्ण बाल रूप सजा प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 16 सितंबर को शक्ति मंदिर में किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक है. यह जानकारी मीडिया प्रभारी राम मूर्ति पाठक ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हो रही है, जिसमें 5 वर्ष तक के बालक कृष्ण, 3 से 6 वर्ष तक की बालिका राधा और 5 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष तक के बालक कृष्ण के रूप में भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पांच से 10 वर्ष तक के बालक को गीता का एक श्लोक या श्री कृष्ण की अमृतवाणी के अंश का वाचन करना अनिवार्य होगा. इसके लिए प्रतियोगी को 2 मिनट का समय दिया जाएगा. प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर 14 सितंबर को सोमनाथ पूर्ति के आवास में बैठक हुई. बैठक में प्रतियोगिता के संयोजक मंडल के मनोज कुमार, धीरज शर्मा, पिंकी गुप्ता, कार्यक्रम व्यवस्थापक के मीणा रिटोलिया, कृष्ण कुमार, नीरज कुमार प्रसाद, सोमनाथ पूर्ति, संजय सेन गुप्ता और विश्वजीत हजरा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही