Search

धनबाद : योग व पर्यावरण का संदेश लेकर पैदल शहर पहुंचे कर्नाटक के कृष्णा, डीसी से मिले

Dhanbad : योग और पर्यावरण के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कर्नाटक के मैसूर जिले से पदयात्रा पर निकले योग शिक्षक कृष्णा नायक 8 जून को धनबाद पहुंचे. उन्होंने यहां डीसी संदीप सिंह से मुलाकात की और योग व पर्यावरण पर अपना मंतव्य साझा किया. उनकी बातें सुनने के बाद डीसी ने उनके हौसले की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दीं. कृष्णा नायक अब तक 9 राज्यों की पैदल यात्रा कर चुके हैं. योग शिक्षक ने बताया कि उनकी पदयात्रा की शुरुआत 16 अक्टूबर 2022 को मैसूर से हुई थी. वर्ष 2024 के अंत तक देश के सभी 28 राज्यों की यात्रा पूरी करने का उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि पूरे भारत में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना है. वह जहां भी जा रहे हैं, वहां के स्कूल और कॉलेजों में जाकर इन दोनों बातों की जानकारी विद्यार्थियों को दे रहे हैं और योग का अभ्यास भी करा रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिन भर पैदल चलते हैं और रात में विश्राम करते हैं. रात के वक्त वह अक्सर पुलिस स्टेशन, मंदिर, पेट्रोल पंप आदि स्थानों पर रुक कर विश्राम करते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teachers-felicitated-bit-sindri-director-on-becoming-vice-chancellor-of-jut/">धनबाद

: जेयूटी का कुलपति बनने पर बीआईटी सिंदरी निदेशक को शिक्षकों ने किया सम्मानित  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp