Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  गोमो जंक्शन मे कुड़मी आंदोलनकारियों ने रोका रेल, विशाल जुलूस के साथ दिखायी ताकत

Advertisement
Advertisement
केन्द्र व राज्य सरकार के साथ वार्ता के बाद ही टूटेगा आंदोलन: अजीत महतो Topchanchi/Gomoh : अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार 20 सितंबर को हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग गोमो जंक्शन पहुंचे और ट्रेनों का चक्का जाम कर "रेल रोका डहर छेंका" आंदोलन का गाज़ किया. तोपचांची थाना क्षेत्र के भुंइया चितरो में सुबह से ही आंदोलनकारियों का जुटान शुरू हुआ. जिसके बाद एक विशाल जुलूस गोमो जंक्शन की ओर बढ़ा. खेशमी के रेलवे ओवरब्रिज के सामने पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया. लेकिन भीड़ के आगे पुलिस ने हाथ खड़े कर दिये. जुलूस को गोमो के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गुरूद्वारा के सामने फिर से रोकने की कोशिश की गई. लेकिन यहां भी पुलिस पस्त हो गई. [caption id="attachment_763189" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/POLICE-BARICADING-1-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> पुलिस की घेराबंदी तोड़कर निकलते आंदोलनकारी[/caption] [caption id="attachment_763195" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/KURMI-3-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> गोमो जंक्शन में रेलवे ट्रैक पर जमे आंदोलनकारी[/caption] गोमो जंक्शन मे दाखिल होने के दौरान आंदोलनकारियों व पुलिसकर्मियों के बीच बीच धक्का मुक्की भी हुई. हालांकि सुरक्षाबलों के घेरा को तोड़ते हुए आंदोलनकारी गोमो स्टेशन में दाखिल हुए. सैंकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी प्लेटफार्म संख्या 4 पर खड़ी गोमो बरवाडीह डेहरी स्पेशल सवारी ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए. प्लेटफार्म संख्या 2, 3 और 4 में प्रदर्शनकारी बैठ कर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं. कुछ आंदोलनकारी अपने हाथ में पारम्परिक हथियार लेकर आंदोलन में शामिल हए.

धारा 144 के कारण गोमो बाजार की अधिकांश दुकानें रहीं बंद

आंदोलन को देखते हुए प्रशासन की ओर से तोपचांची अंचल के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि से धारा 144 लागू किया गया था. जिसके कारण बुधवार सुबह से ही गोमो बाजार की अधिकांश दुकानें बंद दिखीं. आंदोलन के दरम्यान असामान्य स्थिति से निपटने के लिए गोमो जंक्शन के बाहर एक दमकल की गाड़ी खड़ी की गई थी. [caption id="attachment_763191" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/KURMI-1-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> गोमो जंक्शन में रेलवे ट्रैक पर जमे आंदोलनकारी[/caption]

रेलवे ट्रैक पर ही किया झूमर, पारंपरिक हथियार के साथ पहुंचे कुछ आंदोलनकारी

आंदोलनकारी गोमो जंक्शन के प्लेटफार्म पर ढोल, नगाड़ा, मांदर लेकर पहुंचे. प्लेटफार्म पर आंदोलनकारी झूमर करते हुए नजर आए. आंदोलनकारियों ने पारम्परिक गीत व नृत्य करते भी दिखे. [caption id="attachment_763193" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/KURMI-2-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> गोमो जंक्शन में रेलवे ट्रैक पर जमे आंदोलनकारी[/caption]

सरकार बात नहीं करेगी, तो आंदोलन खत्म नहीं होगा : अजीत महतो

टाइगर अजीत महतो ने कहा कि आंदोलन में मुकदमों से नहीं डरते हैं. पुलिस प्रशासन की संख्या बल अधिक है. लेकिन हम अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. यह अनिश्चितकालीन आंदोलन है. जब तक हमारी वार्ता केन्द्र या राज्य सरकार के नुमाइंदों से नहीं हो जाती है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-maa-raksha-kali-puja-held-with-great-pomp-in-lodhna-mla-purnima-singh-bccl-cmd-paid-obeisance/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: लोदना में धूमधाम से हुई मां रक्षा काली पूजा, विधायक पूर्णिमा सिंह, बीसीसीएल सीएमडी ने टेका माथा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही