Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेल चक्का जाम से पहले कुड़मी समाज ने निकाला बाइक जुलूस

Advertisement
Advertisement
कुड़मी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर 20 को गोमो में चक्का जाम का एलान
Gomoh : वृहद झारखंड आदिवासी कुड़मी मंच व आदिवासी कुड़मी समाज मंच ने कुड़मी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार 20 सितंबर को गोमो में रेल चक्का जाम का आह्वान किय़ा है. रेल  रोको  आंदोलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार 19 सितंबर की दोपहर बाइक जुलूस निकाला गया. जुलूस राजगंज से चलकर तोपचांची होते हुए गोमो पहुंचा. गोमो स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पुरानी बाजार, हरिहरपुर थाना होते हुए लोको बाजार ओवरब्रिज से होते हुए जुलूस  खेशमी  मैदान पहुंचा. जहां बैठक कर बुधवार को  रेल का चक्का जाम करने को लेकर रणनीति बनाई गई. हलदार महतो के नेतृत्व में निकले जुलूस में मंटू महतो, हीरालाल महतो बिंदेश्वरी प्रसाद महतो, रामचंद्र महतो, रविन्द्र महतो, मूनराम महतो, सदानंद महतो, गिरधारी प्रसाद महतो, जितेंद्र महतो सहित दर्जनों की संख्या में कुड़मी समाज लोग शामिल थे.

जुलूस की खबर मिलते ही आरपीएफ ने संभाला मोर्चा

गोमो स्टेशन परिसर में कुड़मी  समाज के बाइक जुलूस की  खबर मिलते ही बडी संख्या में आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाला. ओवरब्रिज, टिकट काउंटर सहित विभिन्न क्षेत्र में आरपीएफ जवान मुस्तैद दिखे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-investor-meet-of-dhanbad-municipal-corporation-on-20th-for-investment-in-ranchi-smart-city/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रांची स्मार्ट सिटी में निवेश के लिए 20 को धनबाद नगर निगम का इन्वेस्टर मीट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही