Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुडमी मंच ने की आंदोलनकारियों को जेल से रिहा करने की मांग

Advertisement
Advertisement

दिया धरना, आदिवासी का दर्जा मिलने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा

Dhanbad: वृहद झारखंड आदिवासी कुडमी मंच के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरना में शामिल मंच के सदस्य रेल टेका डहर छेका" आंदोलन में शामिल लोगों पर मुकदमा वापस लो, केंद्र व राज्य सरकार होश में आओ, बिना शर्त जेल से रिहा करो आदि नारे लगा रहे थे. धरना का नेतृत्व कर रहे हीरालाल महतो ने कहा कि विगत 20 सितंबर को राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे कुड़मी समाज के लोगों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं. सैंकड़ो लोगों को जेल में डाला गया. उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है. मंच इसकी घोर निंदा करता है. राज्यपाल को पत्र दे कर बिना शर्त जेल में बंद लोगों की रिहाई की मांग की जा रही है. जब तक समाज को आदिवासी का दर्जा नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा. सरकार ने निर्दोष लोगों को जेल से रिहा नहीं किया तो चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही