Search

 
 
 

धनबाद : 20 सितंबर को नेशनल हाईवे और रेलवे का चक्का जाम करेगा कुड़मी समाज

 
कुड़मी को एसटी का दर्ज़ा देने की मांग को लेकर तोपचांची के हटिया मैदान में हुआ लोगों का जुटान
Topchanchi : कुड़मी समाज को एसटी का दर्ज़ा दिये जाने की मांग को लेकर एक बार फिर रेल रोको आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है. इसी क्रम मे तोपचांची प्रखंड के हटिया मैदान में शनिवार 22 जुलाई को वृहद झारखंड आदिवासी कुडमी मंच के आह्वान पर कुड़मी समाज के सैंकड़ों लोगों का जुटान हुआ. सभा के मुख्य अतिथि बंगाल टाइगर अजीत महतो का मंच ने पारंपरिक तौर तरीके से स्वागत किया. अजीत महतो ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 20 सितंबर को "रेल टेका डहर छेका" कार्यक्रम को लेकर जनसभा की गई है. अजीत महतो ने कहा कि कुड़मी समाज को एसटी का दर्ज़ा दिये जाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को झारखंड, उड़ीसा व बंगाल में नेशनल हाईवे और रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कुड़मी समाज के नेताओं के घर जा कर उन्हें आगामी 20 सितंबर के आंदोलन में शामिल होने का आवाहन करेंगे. मौके पर हलधर महतो, मंटू महतो, सदानंद महतो, तुलसी महतो, कार्तिक महतो, वीणा देवी, गीता महतो, मोनी महतो, निमाई महतो, परशुराम महतो सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-gosevak-sangh-provided-food-to-the-needy-under-grandmothers-kitchen-program/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: दादी की रसोई कार्यक्रम के तहत गोसेवक संघ ने जरूरतमंदो को कराया भोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही