Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी जीआरपी ने मोबाइल चोर को किया गिरफ़्तार

 
तीन महीने से कुमारधुबी स्टेशन पर मचा रखा था आतंक, कई रेल थानों में मामला है दर्ज़
Maithon : कुमारधुबी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से मंगलवार 18 जुलाई को कुमारधुबी जीआरपी ने शौकत अली नामक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक शौकत अली कुमारधुबी स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल चोरी और पॉकेटमारी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर हमेशा जीआरपी को चकमा देकर बच निकलता था. कुमारधुबी जीआरपी प्रभारी राकेश कुमार रवि ने बताया कि सियालदह एक्सप्रेस से शौकत के कुमारधुबी आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर जीआरपी ने स्टेशन पर जाल बिछाया. जैसे ही सियालदह एक्सप्रेस स्टेशन पर आई तो शौकत अली उल्टे साइड उतरा, लेकिन जीआरपी ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया. जीआरपी ने बताया कि शौकत अली चिरकुंडा नंदलाल हाई स्कूल के पास का रहने वाला है. उसके खिलाफ बराकर, कुल्टी, मधुपुर सहित अन्य जीआरपी थानों में कई मामले दर्ज़ हैं. शौकत ने पिछले तीन माह से कुमारधुबी स्टेशन पर आंतक मचा रखा था. जीआरपी ने बताया कि पूछताछ में शौकत ने जामताड़ा और बंगाल के अपने साथियों का नाम उगला है. इसकी निशानदेही पर कई कांडों का उदभेदन होने की सम्भावना है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ndrf-team-reached-dhansar-from-patna-to-learn-the-tricks-of-mines-rescue/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : माइंस रेस्क्यू का गुर सीखने पटना से एनडीआरएफ की टीम पहुंची धनसार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही