Search

 
 
 

धनबाद: कुमारधुबी ओपी के मुंशी ने एसएसपी के बॉडीगार्ड से की बहस, हुआ लाइन हाजिर

 

पुलिस केंद्र में नहीं दिया योगदान, ओपी प्रभारी ने एसएसपी को दी सही जानकारी

 Maithon : कुमारधुबी ओपी का मुंशी अनुज कुमार सिंह एसएसपी के बॉडीगार्ड से अनजाने में बहस कर बैठा. बॉडीगार्ड की शिकायत पर एसएसपी ने मुंशी को पुलिस केन्द्र बुला लिया. पुलिस विभाग में इसे सजा माना जाता है. यह कार्रवाई पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है. जानकारी के अनुसार एसएसपी के बॉडीगार्ड इलाज कराने के बहाने कुमारधुबी आया था. हालांकि वह सीधे कुमारधुबी ओपी पहुंचा. उन्होंने काम में व्यस्त मुंशी से बड़ा बाबू के बारे में जानकारी मांगी. सादे लिबास में रहने के कारण मुंशी ने उसे नहीं पहचाना. बॉडीगार्ड ने बड़ा बाबू का मोबाइल नंबर मांगा. परंतु मुंशी ने इन्कार कर दिया. इसके बाद बॉडीगार्ड आग बबूला हो गया व सबक सिखाने की बात कर चला गया. दो घंटे बाद एसएसपी का आदेश आया कि उसे पुलिस केन्द्र में योगदान देना है. मुंशी यह आदेश सुनकर सन्न रह गया. वह सोच में पड़ गया कि गलती कहां हुई. हालांकि अनुज सिंह ने पुलिस केन्द्र में योगदान नहीं दिया है. सूत्रों के अनुसार बड़ा बाबू ने एसएसपी से बात की है. मामले से उन्हें अवगत कराया गया है. ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा कि मुंशी को एसएसपी साहब ने किसी काम के लिये पुलिस केन्द्र बुलाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही