Maithan : कुमारधुबी बाजार में 19 मई शुक्रवार की रात बजरंग दल के लोगों ने लव जेहाद का आरोप लगा कर प्रेमी की पिटाई प्रेमिका के सामने ही कर दी. सूचना मिलने पर कुमारधुबी पुलिस पहुंची और प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया. प्रेमिका को परिजनों को सौंप दिया. प्रेमिका के पिता की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पूछताछ के बाद प्रेमी युवक को पुलिस ने 20 मई शनिवार को धनबाद जेल भेज दिया. प्रेमी युवक बालीडीह, बोकारो का रहने वाला है और कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है. एफआईआर में युवक पर लड़की भगाकर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है. प्रेमिका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बोकारो में होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. तभी युवक से उसकी पहचान हुई. युवक ने खुद को हिन्दू बता कर बेटी को प्रेमजाल में फंसाया. शुक्रवार की रात कुमारधुबी बाजार जाने की बात कह बेटी घर से निकली. लोगों से जानकारी मिली कि एक युवक उसकी बेटी को जबरन भगाकर ले जा रहा था. तभी कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया. पूछताछ करने पर पहले उसने खुद को हिन्दू बताया. लोगों का आक्रोश देख बाद में उसने स्वीकार किया कि वह मुस्लिम है और उसका नाम अजमल हुसैन है. [wpse_comments_template]
धनबाद: कुमारधुबी पुलिस ने लव जेहाद के आरोपी को भेजा जेल
Last Updated: May 20, 2023 12:00 AM (IST)