Maithan : मैथन (Maithan) 37.81 करोड़ की लागत से बना कुमारधुबी रेलवे ओवर ब्रिज शनिवार 1 अप्रैल को चालू हो गया. राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने शिलापट्ट का अनावरण कर और धनबाद सांसद भाजपा के पीएन सिंह ने फीता काटकर ब्रिज जनता को समर्पित कर दिया. मंत्री चंपई सोरेन और भाजपा सांसद पीएन सिंह ने पूर्व विधायक अरूप चटर्जी द्वारा एक दिन पहले ही ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पर बिना नाम लिए उन्हें आड़े हाथों लिया. मंत्री सोरेन ने कहा कि दुर्भावना एवं उतावलेपन से कोई काम नहीं करना चाहिए. केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से ब्रिज का निर्माण हुआ है. राजनीतिक नेताओं को पहलवानी एवं ताकत दिखाने की बजाये अनुशासन में रहकर समाज के लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए. प्रोटोकॉल को धता बताकर ब्रिज का उद्घाटन करना संकीर्ण मानसिकता का परिचय है. मंत्री ने कहा कि झारखंड गठन के 23 साल बाद युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास देखने को मिल रहा है. खनिज संपदा से परिपूर्ण यह राज्य हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदर्श बनने की ओर अग्रसर है. कहा कि राज्य सरकार ने सुदुरवर्ती गांवों के लोगों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री गाड़ी योजना शुरू की है. 22 सौ रूट निर्धारण भी किया गया है. अब ग्रामीणों को हाट बाजार, स्कूल, अस्पताल, ब्लाक आदि जगहों पर जाने में दिक्कत नहीं होगी. इस ब्रिज के निर्माण से यहां के लोगों को एक बहुत बड़ी समस्या से निजात मिल गई. उन्होंने ब्रिज के निर्माण के लिए सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं यहां की जनता को धन्यवाद दिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PN-BRIDGE-300x169.jpeg"
alt="" width="300" height="169" /> ओवरब्रिज का उद्घाटन करते सांसद पीएन सिंह, विधायक अपर्णा सेन गुप्ता एवं अन्य[/caption] सांसद पीएन सिंह ने भी पूर्व विधायक अरूप चटर्जी का नाम लिये बिना कहा कि प्रोटोकॉल का पालन नहीं करना लोकतंत्र में गलत है. अज्ञानी लोग ही ऐसा कार्य कर सकते हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को ज्ञान कहां से आएगा, जिनका कोयला व लोहा तस्करी में हिस्सेदारी हो. सांसद पीएन सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण से यहां के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो गयी है. औद्योगिक नगर की पहचान खो चुका कुमारधुबी की रौनक फिर से लौट आयी है. लेकिन फ्रेट कॉरिडोर निर्माण में विस्थापित हो रहे 250 परिवार के पुनर्वास की भी व्यवस्था होनी चाहिए. यदि राज्य सरकार इन्हें भूमि उपलब्ध कराती है तो पीएम आवास की कॉलोनी बनाकर बेघर परिवारों को बसाया जा सकता है. उन्होंने मंत्री चंपई सोरेन से आग्रह किया कि राज्य सरकार धनबाद सहित पूरे राज्य में जमीन उपलब्ध कराये, तो हम हजारों भूमिहीनों को पीएम आवास के तहत पक्का घर दे सकते हैं. मौके पर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, चिनप अध्यक्ष डबलू बाउरी, लखी सोरेन, अशोक मण्डल, जिप सदस्य पिंटू सिंह, गुलाम कुरैशी, गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा, झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण मौजूद थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BRIDGE-SAMAROH-300x169.jpeg"
alt="" width="300" height="169" /> समारोह में परिवहन मंत्री, विधायक व आसनसोल डीआरएम[/caption] इससे पहले आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक परमानन्द शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि इस आरओबी के निर्माण के साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है. उन्होंने बताया कि आरओबी रेल मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा 50:50 लागत की हिस्सेदारी के आधार पर बनाया गया है. इस आरओबी के चालू हो जाने से अब इस रुट पर भारी वाहनों को चलाया जा सकता है. सफर के समय में भी कमी आएगी, इससे अंतत: झारखंड और खास तौर पर इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी. [wpse_comments_template]
राज्य सरकार जमीन दे, हम पीएम आवास देंगे : पीएन सिंह
[caption id="attachment_596459" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="169" /> ओवरब्रिज का उद्घाटन करते सांसद पीएन सिंह, विधायक अपर्णा सेन गुप्ता एवं अन्य[/caption] सांसद पीएन सिंह ने भी पूर्व विधायक अरूप चटर्जी का नाम लिये बिना कहा कि प्रोटोकॉल का पालन नहीं करना लोकतंत्र में गलत है. अज्ञानी लोग ही ऐसा कार्य कर सकते हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को ज्ञान कहां से आएगा, जिनका कोयला व लोहा तस्करी में हिस्सेदारी हो. सांसद पीएन सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण से यहां के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो गयी है. औद्योगिक नगर की पहचान खो चुका कुमारधुबी की रौनक फिर से लौट आयी है. लेकिन फ्रेट कॉरिडोर निर्माण में विस्थापित हो रहे 250 परिवार के पुनर्वास की भी व्यवस्था होनी चाहिए. यदि राज्य सरकार इन्हें भूमि उपलब्ध कराती है तो पीएम आवास की कॉलोनी बनाकर बेघर परिवारों को बसाया जा सकता है. उन्होंने मंत्री चंपई सोरेन से आग्रह किया कि राज्य सरकार धनबाद सहित पूरे राज्य में जमीन उपलब्ध कराये, तो हम हजारों भूमिहीनों को पीएम आवास के तहत पक्का घर दे सकते हैं. मौके पर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, चिनप अध्यक्ष डबलू बाउरी, लखी सोरेन, अशोक मण्डल, जिप सदस्य पिंटू सिंह, गुलाम कुरैशी, गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा, झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण मौजूद थे.
ब्रिज से झारखंड व क्षेत्र के विकास में मिलेगी मदद : परमानन्द शर्मा
[caption id="attachment_596462" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="169" /> समारोह में परिवहन मंत्री, विधायक व आसनसोल डीआरएम[/caption] इससे पहले आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक परमानन्द शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि इस आरओबी के निर्माण के साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है. उन्होंने बताया कि आरओबी रेल मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा 50:50 लागत की हिस्सेदारी के आधार पर बनाया गया है. इस आरओबी के चालू हो जाने से अब इस रुट पर भारी वाहनों को चलाया जा सकता है. सफर के समय में भी कमी आएगी, इससे अंतत: झारखंड और खास तौर पर इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment