Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी की छह खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 गर्ल्स टीम में

Maithan : मैथन (Maithan) माही क्रिकेट क्लब (गर्ल्स) कुमारधुबी की छह खिलाड़ियों का चयन धनबाद जिला अंडर-19 गर्ल्स टीम में होने पर कुमारधुबी क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष है. चयनित खिलाड़ियों में दीक्षिता प्रसाद, बबली कुमारी, अंकिता कुमारी मौर्या, अंजलि सोरेन, प्रतिमा कुमारी, अर्पिता लायक(पाखी) शामिल हैं. सभी चयनित खिलाड़ी हजारीबाग में आयोजित झारखंड अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कुमारधुबी स्टेशन से 10 फरवरी शुक्रवार को रवाना हुई. माही क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सह झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष, क्लब की सचिव दोएल घोष,कोच भागीरथ रजवार एवं कुंदन कुमार राज ने शुभकामनाएं देकर उन्हें कुमारधुबी स्टेशन से हजारीबाग के लिए रवाना किया. अभिजीत घोष ने दोनों कोच को बधाई देने के साथ धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव उत्तम कुमार विश्वास तथा झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंध समिति के सदस्य विनय कुमार सिंह का धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही