Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुमकुम ने विषम परिस्थिति में काबिल ए तारीफ परिणाम निकाला : घनश्याम

Sindri : सिंदरी (Sindri) डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में बारहवीं तथा दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को शनिवार 13 मई को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्राचार्य आशुतोष कुमार के नेतृत्व में हवन यज्ञ किया गया. इस अवसर पर सांसद के बलियापुर प्रतिनिधि धनश्याम ग्रोवर ने कहा कि सभी उत्तीर्ण छात्र अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. कुमकुम गोराईं ने विषम परिस्थिति में सफलता प्राप्त कर काबिल ए तारीफ काम कर दिखाया है. स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि कुमकुम ने विषम परिस्थिति में नजीर पेश की है. उसे सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है. कक्षा 10 के टॉपर नयन दत्ता सहित अन्य 28 छात्र बधाई के पात्र हैं. 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करनेवाले बच्चों में राष्ट्र के विकास के लिए योगदान देने की क्षमता है. बच्चों को पारितोषिक भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर सभी छात्रों के अभिभावक भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही