Search

 
 
 

धनबाद : कुसुण्डा रेलवे छठ तालाब का जल्द होगा जीर्णोद्धार

 
दिनेश धारी के आंदोलन के बाद पीएमओ कार्यालय से रेल मंत्रालय भेज गया पत्र
Dhanbad : कुसुण्डा रेलवे छठ तालाब को लेकर कुसुंडा के खरिकाबाद निवासी दिनेश कुमार धारी का आंदोलन अब रंग लाता दिख रहा है. पीएमओ कार्यालय के निर्देश के बाद गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी मृत्युंजय त्रिपाठी ने रेलवे मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर ज़रूरी कदम उठाने को कहा है. साथ ही दिनेश धारी को भी इससे अवगत कराने को कहा है. उक्त जानकारी बुधवार 26 जुलाई को दिनेश धारी ने दी. उन्होंने बताया कि तालाब के जीणोद्धार होने की जानकारी पीएमओ कार्यालय से प्राप्त प्रतिलिपि से हुई. उन्होंने बताया कि वे तालाब के अस्तित्व बचने को लेकर पीछे 3 वर्षो से आंदोलनरत है. इसके लिए वे जिला के तमाम अधिकारियों से साथ-साथ मुख्यमंत्री तक से फरियाद किया है. कई बार राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलन कर चुके हैं. पिछले दिनों 28 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की भी कोशिश की थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-awareness-organized-under-tobacco-free-youth-campaign/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही