Search

 
 
 

धनबाद: सिम्फ़र डिगवाडीह के लैब असिस्टेंट की ड्यूटी पर मौत

 

नियोजन की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Jorapokhar : सिंफर डिगवाडीह के लैब असिस्टेंट 50 वर्षीय चन्द्र भूषण सिंह की मौत ड्यूटी के दौरान पश्चिम बंगाल के हल्दिया में शुक्रवार को हो गई. परिजनों ने नियोजन की मांग को लेकर शव लाने से इंकार कर दिया. मृतक की पत्नी रूसी देवी ने बताया कि छह माह पूर्व पति को हार्ड अटैक आया था, फिर भी स्थानीय प्रबंधन द्वारा कोयले के सेम्पलिंग लाने के लिए हल्दिया भेज दिया गया, जहां वह होटल में रुके थे. उनके सहयोगी उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शनिवार को सिंफर के कार्यालय प्रसासनिक हेड आलोक शर्मा,पीओ कुमार राहुल ने परिजनों को समझाने का भरपूर प्रयास किया. परंतु नियोजन की मांग को ले कर सभी हंगामा करने लगे. परिजनों का कहना है कि पुत्र रौनक को नियोजन दिया जाए तभी शव को लाया जाएगा. प्रसासनिक हेड श्री शर्मा ने कहा कि 40 मामले अभी तक लंबित हैं. आश्रितों को जल्द से जल्द नियोजन दिलाने के लिए वरीय अधिकारियों को कागजात सौपे जाएंगे. उक्त बातें को सुनकर भाजपा नेता राजकिशोर जेना भड़क गए. उन्होंने कहा कि 40 मामले और इस घटना में काफी अंतर है. उनकी मृत्यु ड्यूटी के दौरान हुई है. उनके आश्रितों को अविलंब नियोजन मिलना चाहिए. श्री जेना ने धनबाद के सांसद पी एन सिंह से भी वार्ता की. सिंफर निदेशक फुसबंगला में जाम के कारण नहीं आ सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही