Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कोल इंडिया में हड़ताल की सफलता के लिए श्रमिक संगठनों ने बनायी रणनीति

Advertisement
Advertisement

हड़ताल पर जाने से पहले कोलियरी क्षेत्रों में करेंगे आमसभा और कार्यालयों पर प्रदर्शन

Dhanbad: . 11वें वेतन समझौता को लेकर न्यायालय की ओर से जारी आदेश और कोल इंडिया प्रबंधन व कोल मंत्रालय के नकारात्मक रवैये को देखते हुए सोमवार 25 सितंबर को बीसीसीएल के पांच श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर हड़ताल   की शपलता के लिए रणनीति बनायी है. बैठक सीएमपीएफ भवन के बगल में विश्वकर्मा भवन में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ( भामसंघ) के कार्यालय में हुई.  अध्यक्षता आरसीएमयू (इंटक) के महामंत्री एके झा ने की और संचालन धकोकसं (बीएमएस) के महामंत्री रामधारी ने किया. कोल इंडिया के अधीन सभी कोलकर्मियों को सितंबर माह में 11वें वेतन समझौता के तहत वेतन भुगतान किया गया. हालांकि संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले माह में 10वें वेतन समझौता के तहत वेतन भुगतान किया जाएगा. यही वजह है कि कोल इंडिया के समस्त कर्मियों में भारी आक्रोश है. बैठक में बीएमएस, एचएमएस, एटक, इंटक और सीटू के प्रतिनिधि शामिल थे. 3 अक्टूबर को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर जनजागरण के माध्यम से 5 से 7 अक्टूबर तक संपूर्ण कोल इंडिया व सिंगरैनी में तीन दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है. हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा समिति का निर्माण किया गया है. जिसमें भाम.संघ से रामधारी व केपी गुप्ता, एचएमएस से सिद्धार्थ गौतम व अर्जुन सिंह, इंटक से एके झा व ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, एटक से शत्रुधन महतो व नन्दु यादव, सीटू से हरि प्रसाद पप्पू व मानस चटर्जी प्रतिनिधित्व करेंगें. संयुक्त मोर्चा की बैठक में भाम.संघ की ओर से रामधारी, के.पी. गुप्ता, रामकृष्ण यादव, संतोष तिवारी, विन्देश्वरी प्रसाद, चिमन कुमार, एचएमएस से अरविन्द कुमार सिंह, अर्जुन सिंह एसएस दे, संजीत सिंह, अवधेश सिंह, दिनानाथ केवट, राजीव रंजन त्रिवेदी, विनोद कुमार पासवान, इंटक से एके झा, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, सीटू से हरिप्रसाद पप्पू, भूषण महतो, एटक से शत्रुधन महतो, नन्दु यादव, रंजन कुमार आदि उपस्थित थे. 4 अक्टूबर को कोयला भवन स्थित सामुदायिक भवन में श्रमिक संगठनों का संयुक्त कंवेंशन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही