Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: 11वां वेतन समझौता को लेकर प्रदर्शन करेंगे श्रमिक संगठन

Advertisement
Advertisement

कोल इंडिया में 5, 6 व 7 अक्टूबर को हड़ताल की रणनीति बना रहे ट्रेड यूनियन

Dhanbad:  कोल इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से 11वें वेतन समझौता के खिलाफ की गई कार्रवार्ई की वजह से कोल इंडिया में 5, 6 व 7 अक्टूबर की हड़ताल को सफल बनाने के लिए कोलियरी क्षेत्रों में 21 से 23 सितंबर तक श्रमिक संगठन प्रदर्शन करेंगे. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) के वरीय उपाध्यक्ष एके झा ने कहा कि विगत दिनों रांची में कोल इंडिया के पांच ट्रेड यूनियनों की बैठक हुई थी, जिसमें वेतन समझौता को लेकर सहमित नहीं बनी. 11वें वेतन समझौते के संदर्भ में जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले पर चर्चा हुई थी. श्रमिक संगठनों क्रमश: बीएमएस, एचएमएस, इंटक, एटक व सीटू के नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि सीआईएल प्रबंधन पूर्व निर्धारित वेतन और भत्तों को रोकने का या कम करने का फैसला लेता है तो 5 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी. सीआईएल चेयरमैन को हड़ताल का नोटिस भेज दिया गया है. नोटिस में बीएमएस से के लक्ष्मा रेड्डी, मजहरुल हक अंसारी, इंटक से कुमार जयमंगल, एके झा, एचएमएस से आरबी राधवम, एटक से रमेंद्र कुमार, अशोक यादव, सीटू से डीडी रामनंदन, आरपी सिंह ने हस्ताक्षर किए हैं. श्रम संगठनों ने संशोधन तिथि 1 जनवरी 2027 से पहले कोल इंडिया में कार्यरत अधिकारियों के वेतन और भत्ते बढ़ाने के कदम का भी विरोध किया है. अक्टूबर में नया वेतनमान से भुगतान नहीं हुआ तो कोल इंडिया में हड़ताल तय है.

कोल अफसरों ने दायर की है न्यायालय में याचिका

बीसीसीएल सूत्रों के अनुसार जबलपुर उच्च न्यायालय की ओर से पिछले दिनों याचिका की सुनवाई करते हुए 11वें वेतन समझौते पर रोक लगा दी गई थी. अब कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन ने 14 सितंबर को जबलपुर हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर कर दी है. कोर्ट ने आदेश जारी होने से 60 दिनों के भीतर डीपीई की गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ है या नहीं इसकी जानकारी देने को कहा है. एनसीडब्ल्यू-11 को निरस्त करने को लेकर कोल अफसरों ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही