Search

 
 
 

धनबाद: ई रिक्शा की मांग को लेकर मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

 

मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad: ई रिक्शा (टोटो) की मांग को लेकर गुरुवार 21 सितंबर को झारखंड ई रिक्शा मजदूर संघ के बैनर तले चालकों ने गांधी सेवा सदन में जोरदार प्रदर्शन किया. नेतृत्व बाघमारा अंचल के जुम्मन खान ने किया. रिक्शा चालकों का कहना था कि वर्ष 2017 में नगर निगम की ओर से 101 लोगों को ई रिक्शा मिलना था. लेकिन सिर्फ 23 लोगों को ही रिक्शा मिला. उसके बाद से लगातार नगर निगम से आश्वासन मिल रहा है. आज मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन ,भी दिया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि वे सभी गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले लोग हैं.. राज्य स्तर पर उनका चयन हुआ था, लेकिन ई रिक्शा नहीं मिला. ज्ञापन में  सरकार से जल्द से जल्द रिक्शा आवंटन कराने की मांग की है. मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही