Search

 
 
 

धनबाद : लोदना में गोफ में गिरने से मजदूर झुलसा, हालत गंभीर

 
Jharia : लोदना क्षेत्र की कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में काम करने के दौरान नंदन यादव नामक कर्मी अचानक बने गोफ में समा गया. उसके चिल्लाने पर पास में काम कर रहे कर्मी दौड़कर आए और उसे बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद जनता श्रमिक संघ के नेता व कार्यकर्ता कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना पहुंचे और कामकाज बंद करा दिया. इसके बाद जमसंघ बच्चा गुट के लोग भी पहुंच गए. आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने मामले को भांपते हुए पुलिस बुला ली. नंदन यादव कुजामा आउटसोर्सिंग में हेल्पर के पद पर कार्यरत है. आउटसोर्सिंग परियोजना पूरी तरह से अग्नि प्रभावित क्षेत्र में है. कोयला निकालने से पहलेद वहां आग बुझाई जाती है. नंदन पाइप से आग पर पानी डाल रहा था, तभी अचानक जमीन धंस गई और वह उसमें समा गया. उसकी गर्दन से नीचे पैर तक पूरा शरीर झूलस गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर यूनियन नेताओं का कहना है कि आउटसोर्सिंग प्रबंधन उसका इलाज का पूरा खर्च वहन करे. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/champai-met-lobin-political-temperature-rises/">रांची:

लोबिन से मिले चंपाई, चढ़ा सियासी पारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही