Search

 
 
 

धनबाद : साइकिल से कोयला ले जा रहे मजदूर की गिर कर हुई मौत

 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Topchachi: तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास रोड में शुक्रवार 21 pgneR को साइकिल से कोयला बेचने जा रहे मजदूर मौत सड़क किनारे गिर कर हो गई. साइकिल से गिरने पर आसपास के लोगों की मदद से उसे साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर श्वेता गुंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत व्यक्ति की शिनाख्त बरोरा पंचायत के दिनेश सिंह (65) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दिनेश सिंह बरोरा पंचायत में रहते थे. परिवार के अन्य सदस्य बिहार में रहते हैं. वह कोयला बेच कर अपने परिवार का भरन पोषण करते थे. मौत की सूचना पाते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. खबर मिलते ही तोपचांची पुलिस साहोबहियार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही