Putki:पुटकी (Putki) करकेंद नेहरू पार्क के पीछे मैदान में मंगलवार 3 जनवरी की शाम सवा छह बजे टेम्पो पलटने से अगले सीट पर बैठे कारू यादव (62) की मौत हो गयी. वह करकेंद थोक वस्त्र व्यवसायियों के कपड़े की गांठ उठाने व वाहन में लोड करने का काम करता था. घटना के बाद टेम्पो चालक भाग निकला. कारू व चालक दोनों दोस्त थे. दोनों करकेंद खटाल के रहनेवाले हैं. खबर पाकर परिवार व बाजार के लोग जुट गए. पुटकी पुलिस ने शव व वाहन को कब्जे में ले लिया है. शाम को टेम्पो जेएच 10 ए वाई 7369 का चालक दोस्त कारू को लेकर पार्क के पीछे मैदान में तेज ड्राइविंग करते हुए चक्कर लगाने लगा. तभी टेम्पो असन्तुलित होकर पलट गया. कारू टेम्पो से नीचे गिर पड़ा. टेम्पो भी पलट कर गिर गया, जिसमें दब कर कारू की मौत हो गई. [wpse_comments_template]
धनबाद: करकेंद में टेम्पो पलटने से मजदूर की मौत
Last Updated: Jan 03, 2023 12:00 AM (IST)