Search

 
 
 

धनबाद : पुराना पंचायत भवन ध्वस्त करने के दौरान मलबे में दबकर मजदूर की मौत

 
ठेकेदार भागा, ग्रामीणों ने शव को रोककर किया हंगामा Gomoh : तोपचांची  थाना क्षेत्र के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बेलाटांड़ परिसर स्थित पुराना पंचायत भवन की छत ध्वस्त करने के दौरान गुरुवार को मलबे में दबकर एक मजदूर की  मौत हो गई. मृत मजदूर की पहचान मंगर दास (40 वर्ष) के रूप में हुई. वह बगल के गांव सीधाबाद का रहने वाला था. ग्रामीणों ने बताया कि भवन ध्वस्त कराने का काम स्थानीय निवासी शंभु रवानी करवा रहा था. जबकि ठेकेदार धनबाद के गोविंदपुर का बताया जा रहा है. घटना के बाद ठेकेदार फरार हो गया. सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, शिक्षक छोटन दास, संतोष दास, बालेस्वर दास व आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने रोक दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं, मिलेगा, शव उठाने नहीं देंगे. ग्रामीण ठेकेदार को बुलाने की मांग कर रहे थे. मृत मजदूर के परिजन भी शव के साथ घटनास्थल पर ही हैं. पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक भीड़ घटनास्थल पर जमी हुई थी. यह भी पढ़ें : राज्यकर्मियों">https://lagatar.in/big-gift-for-state-employees-health-insurance-scheme-will-start-in-jharkhand-cm-will-launch-the-scheme-on-28th/">राज्यकर्मियों

के लिए बड़ी सौगात: झारखंड में शुरू होगी स्वास्थ्य बीमा योजना, CM 28 को करेंगे योजना की शुरूआत
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही