Search

 
 
 

धनबाद : भूली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से मजदूर की मौत, 2 बेहोश

 

बीसीसीएल की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरे थे मजदूर

Dhanbad/BHuli : धनबाद के भूली स्थित बीसीसीएल की बी टाइप कॉलोनी में 14 मई की दोपहर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत  हो गई, जबकि दो बेहोश हो गए. बेहोश निर्मल वाल्मीकि का इलाज असर्फी अस्पताल में, जबकि बिट्टू वाल्मीकि का सेंट्रल हॉस्पिटल में चल रहा है. दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मृतक बबलू वाल्मीकि भूली का रहने वाला था. दोनों बीमार मजदूर भी भूली के ही रहनेवाले हैँ. जानकारों के अनुसार, घटना में बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है. बगैर किसी सुरक्षा उपकरण के सैप्टिक टैंक की सफाई के लिए सफाई के लिए मजदूरों को सेप्टिक टैंक में उतार दिया गया. बताया गया कि पहले सुरक्षा सफाई कर्मी बबलू वाल्मीकि को टैंक में उतारा गया. जहरीली गैस की वजह से उसका दम घुटने लगा. सहयोगियों को मामला समझ में आने पर दो अन्य कर्मी बिट्टू वाल्मीकि व निर्मल वाल्मीकि उसे बचाने सेप्टिक टैंक में उतर गए. थोड़ी ही देर जहरीली गैस से तीनों बेहोश हो गए. सूचना मिलते ही भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से  तीनों को बाहर निकालकर आनन-फानन में इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बबलू वाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद निर्मल वाल्मीकि को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल व बिट्टू वाल्मीकि को सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई.

मृतक के आश्रित को नौकरी व 5 लाख मुआवजा दे प्रबंधन :  विधायक

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. विधायक ने बताया कि उन्होंने बीसीसीएल के उच्च अधिकारियों से बात कर मृतक के परिवार के एक आश्रित को नौकरी और 15 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने और इलाज का पूरा खर्च प्रबंधन को देने को कहा. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन को तुरंत संज्ञान लेते हुए अपनी कॉलोनियों के सभी सेप्टिक टैंकों की सफाई मशीन से करना चाहिए,.ताकि  भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने पाए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dozens-of-youths-of-bjp-and-massas-joined-jmm/">धनबाद

: भाजपा व मासस के दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही