Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीसीसीएल लकड़का साइडिंग में ड्यूटी करते मजदूर गिरा

Advertisement
Advertisement

चिकित्सक उठा ले गए अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया घर

Katras: कतरास क्षेत्र के बीसीसीएल लकड़का साइडिंग में गुरुवार 24 अगस्त को प्रथम पाली में ड्यूटी पर मौजूद ठनकु मोदी नामक मजदूर अचानक गिर कर घायल हो गया. इस घटना के बाद कुछ देर तक अफरा तफरी रही. वहां मौजूद जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने फोन पर घटना की जानकारी अंगार पथरा चिकित्सालय के चिकित्सक जे पी राय को दी. सूचना मिलते ही चिकित्सक वहां पहुंचे व अन्य कर्मियों के सहयोग से घायल कर्मी को अस्पताल ले आये. हालांकि कर्मी को मामूली चोट लगी थी. इसीलिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. चिकित्सक जे पी राय ने बताया कि कमजोरी के कारण चक्कर आ गया व गिर गया. उसे मामूली चोट लगी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही