Search

 
 
 

धनबाद : भूली में मजदूर ने लगाई फांसी, एक दिन पहले ही गांव से लौटा था

 
Dhanbad : धनबाद के भू्ली ओपी क्षेत्र में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पश्चिम बंगाल के बिशनपुर निवासी मजदूर सौरभ डे निजी कंपनी त्रिवेणी एनजी कॉम्स में कंस्ट्रक्शन का काम करता था. साथी मजदूरों ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते देख आनन-फानन में उतारा और एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. साथी मजदूर ज्योति रंजन ने बताया कि बुधवार की सुबह सौरभ अपने कमरे से देर तक नहीं निकला, तो उसने दरवाजे पर दस्तक दी. लेकिन दरवाजा नहीं खुला. दरवाजा तोड़ा गया तो वह गमछा के सहारे फांसी पर लटक रहा था. इसके बाद वे लोग उसे एसएनएमएमसीएच ले गए. घटना की सूचना मजदूर के परिजनों को दे दी गई है. सौरभ कई वर्षों से कंपनी में स्टोरकीपर का काम कर रहा था. एक दिन पहले ही वह अपने गांव से धनबाद लौटा था. आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-inspector-of-govindpur-police-station-arrested-for-taking-bribe-of-rs-15-thousand/">धनबाद

: 15 हजार रुपए घूस लेते गोविंदपुर थाने का दारोगा गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही