Search

 
 
 

धनबाद: रोजी-रोटी कमाने कर्नाटक गया मजदूर, वापस लौटा शव

 
Maithan : पंचेत क्षेत्र के दहीबाड़ी निवासी छोटू मुंडा (52) पुत्र आजाद मुंडा के साथ रोजी-रोटी की तलाश में दो माह पहले विजयनगर, कर्नाटक गया था. अचानक 3 मई बुधवार को दहीबाड़ी स्थित उसके आवास पर छोटू मुंडा का शव आया तो पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक के पुत्र आजाद मुंडा ने बताया कि विजयनगर कर्नाटक की एक कंपनी में दोनों बाप-बेटा मजदूर के रूप में काम रहे थे. 30 अप्रैल रविवार की रात ड्यूटी जाने के दौरान वह अपना मोबाइल चार्जर ले जाना भूल गया. जब चार्जर लेने वापस लौटकर कमरे पर आया तो देखा कि पिताजी को कुछ लोग मिलकर पीट रहे हैं, जिसमें कंपनी का सुपरवाइजर भी शामिल था. किसी तरह हाथ-पैर जोड़कर उनलोगों को शांत कराया. परतु सुपरवाइजर बार बार जान से मारने के धमकी दे रहा था. 1 मई सोमवार की सुबह सोकर उठा तो देखा कि पिताजी बाहर पड़े हुए हैं. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया, जबकि पुत्र आजाद का कहना है कि पिताजी को कोई बीमारी नहीं थी. वह बिल्कुल स्वस्थ व हट्टा कट्ठा थे. हार्ट अटैक का पहले कभी भी कोई लक्षण नहीं देखा गया. पुत्र ने बताया कि उसके पिता की हत्या की गई है और साजिश के तहत हार्ट अटैक बता दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही