Search

 
 
 

धनबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चेतना की कमी : डॉ विनू मंगत

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा रविवार को “ए आई, एन्स्लेवइंग ह्यूमन काइंड" विषय पर बेविनार का आयोजन किया गया. बेविनार का उद्घाटन प्रोफेसर पुष्पा तिवारी ने किया. स्वागत भाषण डॉ रंजना दास ने दिया. बेविनार की औपचारिक शुरुआत के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने विशिष्ट वक्ता का परिचय कराया. यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फ्रॉम पंजाब यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर और को -ऑर्डिनेटर (आईटी) डॉ विनू मंगत ने छात्रों के समक्ष अपना वक्तव्य दिया. उन्होंने ए आई से सम्बंधित कई जानकारियां दी. सब से पहले उन्होंने बताया कि ए आई तीन प्रकर के होते हैं. डॉ विनू मंगत ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चेतना की कमी है.  इंसान एआई के लक्ष्य तय करता है. यह अच्छा या बुरा हो सकता है. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की निष्पक्षता और पक्षपात, लाभ और अवसर एवं जोखिम और खतरों के बारे में बताया. ह्यूमन फैक्टर तय करेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हावी होगा या नहीं. कार्यक्रम के दौरान इंटरैक्टिव सेशन भी कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने वक्ता से कुछ सवाल भी पूछे. इस बेविनार में वरिष्ठ प्रोफेसर के साथ सभी विभागों के शिक्षक मौजूद थे. बीसीए और विभिन्न विभागों के 130 छात्रों एवं छात्राओं ने भाग लिया. महाविद्यालय शासी निकाय की ओर से सरदार आरएस चहल, सरदार दिलजैन सिंह ग्रेवाल, प्रोफेसर पी शेखर सक्रिय प्रतिभागी रहे. बेविनार के अंत में प्रो उदय सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही