Search

धनबाद : ठेकेदार की मनमानी से निरसा के मदनपुर में पेयजल की किल्लत, ग्रामीण परेशान

Nirsa : निरसा प्रखंड मदनपुर गांव में पेयजल की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं. जिला परिषद के फंड से गांव में एक हजार लीटर पानी की जल मीनार का निर्माण किया गया है. इसमें पानी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन गांव के कुछ लोगों द्वारा पानी का दुरुपयोग किए जाने से आपस में वाद-विवाद और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. इसके चलते जल मीनार का सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा है और गांव के कई घरों में पेयजल संकट की स्थिति और गंभीर हो गई है. समस्या से जूझ रहे महिला-पुरुष मंगलवार को बर्तन के साथ जल मिनार के समीप पहुंचे और ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई. कहा कि सारे विवाद की जड़ में ठेकेदार है. ठेकेदार ने जल मीनार की चाबी अपने खास व्यक्ति को दे दी है, जो सही तरीके से जल मीनार का संचालन नहीं कर रहा है. इससे गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों की सूचना पर जिप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने मौके पर पहुंचका वस्तुस्थिति की जानकारी ली और ठेकेदार से संपर्क कर जल मीनार की चाबी मंगवाकर जल मीनार का मोटर चालू करवाया तथा सभी को समझ-बुझाकर एक सप्ताह के भीतर एक कमिटी गठन कर जल मीनार को सही तरीके से संचालन करने और जहां तक पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां तक के घरों में पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-got-the-third-award-for-excellence-in-production-productivity/">

धनबाद : बीसीसीएल को उत्पादन-उत्पादकता में मिला उत्कृष्टता का तीसरा पुरस्कार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp