Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पटरी पर उतरे कुर्मी समुदाय के लाखों लोग, रेल सेवा चरमराई

Advertisement
Advertisement

धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, जसीडीह होकर जानेवाली दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द

Dhanbad: कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल के आंदोलनकारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है, मगर  झारखंड व ओडिशा के कुर्मी समुदाय के आंदोलनकारी रेल रोको आंदोलन की शुरूआत बुधवार 20 सितंबर को सुबह से ही कर दी है. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर, घाघरा और सरायकेला के नीमडीह समेत गोमो, मुरी व बोकारो आदि स्टेशनों व आसपास की रेल पटरियों पर लाखों की संख्या में आंदोलनकारी जमा हो गए. सभी कुर्मी समुदाय को आदिवासी (अनुसूचित जनजाति) का दर्जा देने की मांग करते हुए नारा लगा रहे थे. बुधवार 20 सितंबर को सुबह से रात तक स्टेशनों व पटरियों पर आंदोलनकारियों के जमा होने से रेल सेवाएं चरमरा गई. धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, जसीडीह होकर जानेवाली दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हुईं. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कईं ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया. इससे धनबाद समेत अन्य रेल मंडल के लाखों यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एक साल के भीतर कुर्मी समाज का तीसरी बार आंदोलन पर उतरा है. उनकी मांग है कि उन्हें आदिवासी का दर्जा दिया जाए. फिलहाल ये लोग ओबीसी वर्ग के दायरे में आते हैं.

   इन ट्रेनों को किया गया रद्द व मार्ग परिवर्तित

15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस, 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रद्द किया गया है. वहीं दूसरी ओर कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही