Dhanbad : धनबाद थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा निवासी एसएनएमएमसीएच के डॉ. सत्यम कुमार के घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ा ली. घटना 20 अप्रैल देर रात की है. डॉ सत्यम ने 21 अप्रैल को इसकी धनबाद थाना में इसक लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि चोरों ने कमरे की अलमारी तोड़कर सोने और चांदी के एक दर्जन से अधिक कीमती गहने, दर्जनों सोने व चांदी के सिक्के के साथ नकद ढाई लाख रुपए चुरा लिए. इस दौरान चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके. डॉ सत्यम ने बताया कि राहरगोड़ा में उनका आवास सुंदरम भवन है. मकान का केयरटेकर सह कंपाउंडर मधुसूदन कुमार 20 अप्रैल को दिन के 3 बजे घर में ताला बंदकर मेमको मोड़ स्थित रियलिटी मेडिकल में चाबी दे दी थी. डॉ सत्यम एसएनएमएमसीएच से रात 10 बजे बेकारबांध की स्थिति अपने फ्लैट पर चले गए थे. शुक्रवार की सुबह 9 बजे केयरटेकर रियलिटी मेडिकल से चाबी लेकर जब राहरगोड़ा स्थित घर पहुंचा तो सामने के दरवाजे पर ताला लगा हुआ मिला. लेकिन दरवाजा अंदर से लॉक था. शक होने पर उसने इसकी सूचना उन्हें दी. घर के पीछे के दरवाजे से अंदर जाने पर दरबाजे का ताला टूटा मिला. इसके बाद चोरी का पता चला. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-satyagraha-of-matsyajeevi-sangram-samiti-from-25-notice-given-to-the-administration/">धनबाद
: मत्स्यजीवी संग्राम समिति का सत्याग्रह 25 से, प्रशासन को दिया नोटिस [wpse_comments_template]
: मत्स्यजीवी संग्राम समिति का सत्याग्रह 25 से, प्रशासन को दिया नोटिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment