Search

 
 
 

धनबादः गोमो में आरएसएस को स्थापित करने वाले लाला जी नही रहे

 

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दी गई अंतिम विदाई

Lagatar Correspondent Gomo (Dhanbad): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस अनुषांगिक संगठन को गोमो व तोपचांची क्षेत्र में सहारा देने वाले प्रचारक, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय बिशुनपुर के संस्थापक व पूर्व रेलकर्मी इंद्र नारायण प्रसाद उर्फ लाला जी का निधन रविवार की शाम हो गई. वह बीमार थे और धनबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इळाज चल रहा था. वह 85 वर्ष के थे और मूल रुप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे. उनके निधन की खबर मिलते ही गोमो तोपचांची एवं बाघमारा क्षेत्र के उनसे जुड़े लोग पुरानी यादें साझा करने लगे. सोमवार की सुबह लगभग 9.00 बजे उनका शव गोमो पहुंचने पर आरएसएस कार्यालय के समक्ष शोकसभा का आयोजन किया गया. लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. संघ से जुड़े सदस्यों ने कहा कि लाला जी का निधन हिन्दु समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है. लाला जी ने रेल सेवा से समय निकाल कर इस क्षेत्र में संघ प्रचारक की अहम भूमिका निभाई. उन्होंने हम सब को सही रास्ते पर चलना सिखाया. इस दौरान मंडल कार्यवाह, खंड कार्यवाह व जिला प्रमुख की अहम भूमिका निभाई. धनबाद जिला संघ संचालक जानकी साव, खंड कार्यवाह दीपक कुमार, चंदन कुमार, एके पालित, प्रोफेसर एसएन डे, टीटीई अजय कुमार तिवारी, पूर्व रेलवे के गार्ड अजय कुमार, पूर्व यार्ड मास्टर बीसी मंडल, श्रीकांत मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामन नायक, भाजपा नेता दिलीप गोस्वामी, नंद लाल साव, मनोज तुरी, चैता ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालचंद महतो, संघ के वरीय सदस्य चंदन प्रसाद, निकेत कुमार (बाघमारा), महेंद्र कुमार, सुनील मंडल, अनिल गुप्ता, भवानी महतो आदि समेत संघ से जुड़े अनेक लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-माला चढ़ा कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही