Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी कुसुंडा में मनाई गई लाला लाजपतराय की जयंती

 
Putki : पुटकी (Putki) डीएवी कुसुंडा में पंजाब केसरी लाला लाजपतराय की 158 वीं जयंती मनाई गई. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य तपन सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर लाला लाजपतराय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. संबोधन में कहा कि लाला लाजपतराय महान स्वतंत्रता सेनानी थे. स्वतंत्रता की लड़ाई में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. साइमन कमीशन का विरोध करने पर उन्हें लाठी का शिकार होना पड़ा. वह स्वामी दयानंद सरस्वती के सच्चे अनुयायी थे. डीएवी आंदोलन में भी उन्होंने महती भूमिका निभाई थी. उनके आत्मबलिदान को याद रखना चाहिए. मौके पर डॉ जे सिंह, एमके सिंह, एके तिवारी, एनके तिवारी, एल कौर,एके मिश्र, आरसी उपाध्याय, पंकज कुमार, एस दत्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही