Search

 
 
 

धनबाद:  एएनएम नर्सिंग स्कूल में लैंप लाइट कैपिंग सेरेमनी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के सदर अस्पताल में 9 जुलाई को नर्सिंग प्रशिक्षण स्कूल में लैंप (Lamp) लाइट कैपिंग शिरोमणि का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नव प्रशिक्षित एएनएम को सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) के अधीक्षक अरुण कुमार वर्णवाल ने संयुक्त रूप से कैप पहनाया एवं कर्त्तव्य के प्रति शपथ दिलाई गई. नव प्रशिक्षित 26 एएनएम को कैप पहनाने व शपथ दिलाने के बाद सिविल सर्जन ने कहा कि व्यवहार कुशलता से मरीजों की आधी बीमारी दूर हो जाती है. कर्त्तव्य निष्ठ होना इस सेवा का सबसे बड़ा आधार है. मरीज परेशान रहते हैं. कभी-कभी चिडचिडेपन में वे अनियंत्रित होकर गुस्से का इजहार कर सकते हैं. उनके मर्म को परखें और शालीनता से पेश आएं. एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक ने प्रशिक्षु एएनएम से कहा कि आपका जीवन मानव सेवा के लिए शुरू हो रहा है. यह ऐतिहासिक क्षण है. इस समय लिए गए संकल्प को हमेशा याद रखें. जानकारी देते हुए एएनएम स्कूल की प्राचार्य सुश्री अर्चना खाखा ने कहा कि नामांकन के तीन माह बाद नव प्रशिक्षु एएनएम को कैप पहनाकर शपथ दिलाने की परंपरा पुरानी है. नव प्रशिक्षितों को जलती मोमबत्ती पर हाथ रखकर मरीजों की सेवा करने, अनुशासन में रहने एवं विभागीय आदेश के आलोक में डयूटी पर तुरंत पहुंचने की शपथ दिलाई गई. एएनएम छात्रा ग्रुप अरोमा कुमार ने बताया कि उनके लिए बहुत खुशी का पल है. आज शपथ ली है. मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही