Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वाशरी से निकलने वाले केमिकल से बंजर हो रही जमीन, ग्रामीणों का विरोध

Maithon : बीसीसीएल सीवी एरिया नंबर-12 की दहीबाड़ी कोल वाशरी से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से आदिवासी बहुल बाउतीडीह गांव के आसपास की जमीन बंजर हो रही है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने 15 फरवरी को कोलियरी का मुख्य द्वार जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. इससे पहले ग्रामीण पारंपरिक ढोल-नगाड़ा और हाथों में झाड़ू-डंडा लेकर बाबूडंगाल मोड़ पर एकत्र हुए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोलवाशरी के मुख्य द्वार पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बीसीसीएल पर आरोप लगाते हुए कहा कि केमिकल युक्त पानी खेतों में गिरने से कोई भी फसल नहीं हो पा रही है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने केमिकल के बहाव पर अविलंब रोक नहीं लगाया, तो कोल वाशरी को चलने नहीं दिया जाएगा. फसल की बर्बादी के लिए मुआवजा व कंपनी में नौकरी देने की भी मांग की. कहा कि जबतक मांगों पर सकारात्मक रूप से ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर सुखलाल मरांडी, आनंद टुडू, राकेश टुडू, संजय मरांडी, अजय मरांडी, रोहित टुडू, अरविंद टुडू, पार्वती टुडू, गुबोली मरांडी, रोटी मरांडी, पप्पू मरांडी, परमेश्वर टुडू, भारती टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-katras-team-became-the-winner-in-the-final-of-the-cricket-competition/">धनबाद

: क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कतरास की टीम बनी विजेता  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही