- इलाके में मचा हड़कंप
- पुलिस ने की बैरिकेडिंग
- प्रभावित क्षेत्र सील
Dhanbad : जिले के कोयलांचल क्षेत्र में लगातार भू-धंसान की घटनाओं हो रही हैं. इस बीच रविवार को लोयाबाद थाना क्षेत्र के सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में तेज धमाके के साथ अचानक जमीन धंस गई, जिसकी चपेट में आकर चार मकान प्रभावित हुए. इनमें से दो मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए और उनमें रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जमीन के भीतर समा गया.

बना बड़ा गोफ
धमाके के साथ धंसी जमीन
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार को अचानक हुई इस घटना के दौरान इलाके में भगदड़ मच गई. भू-धंसान की भयावहता देख लोग बदहवास होकर अपने-अपने घरों से बाहर की ओर भागे. गनीमत यह रही कि समय रहते सभी लोग समय पर सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई.

प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर मौजूद
पुलिस ने की बैरिकेडिंग, प्रभावित क्षेत्र सील
घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना की पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धंसान वाले पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे वाले क्षेत्र के पास न जा सके.

जमीन धंसने से मकान जमींदोज
प्रशासनिक टीम जांच में जुटी, लोगों में बढ़ा खौफ
प्रशासन और संबंधित खनन विभाग (बीसीसीएल) के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है. प्रभावित क्षेत्र के फैलाव और भू-धंसान के तकनीकी कारणों का आकलन किया जा रहा है. वहीं लगातार हो रही धंसान की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में अपनी सुरक्षा को लेकर गहरा खौफ और आक्रोश का माहौल है.

मकान क्षतिग्रस्त

घरों के सामान निकालते लोग
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें