Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास के पास भू-धंसान, दुकान-गैरेज सहित सामान जमीन में समाए

Advertisement
Advertisement

तेज आवाज से मची भगदड़, लोगों ने भाग कर बचाई जान

राजगंज-कतरास मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक

Katras : कतरास-राजगंज मुख्य मार्ग पर गुहीबांध मिल्लत कमेटी के समीप मंगलवार की देर शाम भू-धंसान में एक दुकान व गैरेज जमींदोज हो गया. भू-धंसान की घटना रजा स्टील फर्नीचर दुकान व डेटिंग गैरेज में हुई. जिसमे दुकान में रखे पलंग-अलमारी, डेटिंग और गेराज में रखे कई सामान सहित दुकान का आधा हिस्सा जमीन में समा गया. दुकान संचालक सहित कर्मी बाल-बाल बच गये. घटना में करीब 5 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. रुक-रुक कर तेज आवाज के साथ हो रही भू-धंसान से वहां भगदड़ मच गई. आसपास के लोग अपने दुकान-मकान छोड़कर इधर-उधर भागने लगे. खबर पाकर कतरास रामकनाली ओपी पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर दी. पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है. किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गयी है. वहीं कतरास-राजगंज मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया.

कारीगर अलमारी बना रहे थे, तेज आवाज के साथ फटी जमीन  

दुकान संचालक नवाब अंसारी ने बताया कि शाम करीब 8 बजे दुकान में कारीगर स्टील की अलमारी बना रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ दुकान में रखे अलमारी-पलंग सहित कई सामान जमीन में समाने लगे. हम लोग जान बचाकर किसी तरह से दुकान से बाहर भागे. इसके बाद दुकान की दीवारों व आसपास की जमीन में दरारें आने लगीं. उन्होंने कहा कि लगातार अवैध खनन के कारण इस तरह की घटना हो रही है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-situation-of-anarchy-in-the-country-pm-modi-is-misleading-people-in-the-name-of-temple-dipankar/">गिरिडीह

: देश में अराजकता की स्थिति, लोगों को मंदिर के नाम पर भटका रहे पीएम मोदी- दीपांकर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही